Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जम्मू स्मार्ट सिटी सीईओ आयुषी सूडान ने तवी रिवरफ्रंट, ई-बस डिपो और वंडरलैंड पार्क का किया निरीक्षण

जम्मू स्मार्ट सिटी सीईओ आयुषी सूडान ने तवी रिवरफ्रंट, ई बस डिपो और वंडरलैंड पार्क का किया निरीक्षण

जम्मू स्मार्ट सिटी सीईओ आयुषी सूडान ने तवी रिवरफ्रंट, ई-बस डिपो और वंडरलैंड पार्क का किया निरीक्षण

जम्मू, 19 अक्टूबर . जम्मू स्मार्ट सिटी की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए जेएमसी कमिश्नर और जेएससीएल की सीईओ आईएएस आयुषी सूडान ने Sunday को कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तवी रिवर फ्रंट के दोनों किनारों, पीएम ई-बस सेवा डिपो और तवी वंडरलैंड पार्क का दौरा किया.

जम्मू स्मार्ट सिटी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर इस निरीक्षण की जानकारी साझा करते हुए बताया गया, “जेएमसी कमिश्नर और जेएससीएल सीईओ, आईएएस आयुषी सूडान ने प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लेने के लिए तवी रिवरफ्रंट (दोनों किनारों), पीएम ई-बस सेवा डिपो और तवी वंडरलैंड पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान जेएससीएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील थूसु ने उन्हें प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.”

निरीक्षण के दौरान सीईओ आयुषी सूडान ने परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति, सार्वजनिक सुविधाओं और ई-बस इंफ्रास्ट्रक्चर की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने सुविधाओं और कामकाज की व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. तवी रिवरफ्रंट जम्मू स्मार्ट सिटी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है.

इसके दोनों किनारों को विकसित कर पर्यटन और मनोरंजन का केंद्र बनाया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील थूसु ने रिवरफ्रंट पर चल रहे निर्माण कार्यों, लैंडस्केपिंग, लाइटिंग और पब्लिक एमेनिटीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इसके बाद सीईओ ने पीएम ई-बस सेवा डिपो का दौरा किया. जम्मू में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ई-बस सेवा शुरू की गई है. डिपो में बसों के रखरखाव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई. आयुषी सूडान ने कहा कि ई-बस सेवा से शहर में प्रदूषण कम होगा और लोगों को सुविधाजनक सफर मिलेगा.

तवी वंडरलैंड पार्क का निरीक्षण भी इस दौरे का अहम हिस्सा रहा. यह पार्क बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बनने जा रहा है. यहां चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं का जायजा लिया गया.

–

एससीएच/डीकेपी

Share