जम्मू-कश्मीर के सोपोर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

श्रीनगर, 10 अक्टूबर . सुरक्षा बलों ने Saturday को जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की.

अधिकारियों ने बताया कि सोपोर Police से मिली खास खुफिया जानकारी के आधार पर बोमाई Police स्टेशन के इलाके में मुकाम चेरहार के जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया.

तलाशी अभियान के दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया नीला बैरल और एक बैग मिला. संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जांच और उसे सुरक्षित रूप से संभालने के लिए तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया.

ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किए गए. बरामद हथियारों/गोला-बारूद में दो असॉल्ट राइफलें सात मैगजीन और गोला-बारूद के साथ, चार पिस्तौल चार मैगजीन और गोला-बारूद के साथ, पांच राउंड वाला एक मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर 11 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल वाले तीन आईईडी, आठ डेटोनेटर और दो टाइमर शामिल हैं.

अन्य बरामद सामान में प्राइमा कॉर्ड, तार, बैटरी सेल, आईईडी से संबंधित पुर्जे और अन्य सामान शामिल हैं. Police अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान को जरूरी सुरक्षा सावधानियों के साथ और कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया.

इस मामले में बोमाई Police स्टेशन में यूएपीए की धारा 13, 18, 20 और 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत First Information Report दर्ज की गई है.

बरामद सामान के स्रोत और मालिकाना हक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. Police टीम ने इसे छिपाने में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं ताकि किसी बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके. अधिकारी संभावित आतंकवादी संबंधों का भी पता लगाएंगे.

Police अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सोपोर Police के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में एक बड़ी कामयाबी है.

आगे की जांच में बरामद सामान को छिपाने से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment