Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा यातायात का दबाव, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम

छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा यातायात का दबाव, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम

Lucknow, 10 नवंबर . त्योहारों का उत्साह, अपनों से मिलने की उमंग और घर पहुंचने की खुशी के बीच प्रत्येक यात्री की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना Chief Minister योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए योगी Government ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है. यातायात के सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. त्योहारों के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं.

समस्त स्टाफ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मुस्तैद रहेगा. यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है. ऐसे में अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें.

योगी Government का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें. इसी प्रतिबद्धता के साथ यूपीडा यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के लिए 24×7 निरंतर तत्पर है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share