
Mumbai , 23 सितंबर . Actress कश्मीरा शाह अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सभी सीजन में अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. Actress ने अप्रत्यक्ष तरीके से गोविंदा के हालिया राजा लालबागचा दर्शन में को-स्टार के साथ जाने पर नाराजगी जाहिर की.
कश्मीरा शाह, जो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से पति-कमीडियन कृष्णा अभिषेक की मामी की तरफ से स्टैंड लेते हुए फैंस से अपील की कि ऐसे लोगों को पूजना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ घूमना पसंद करते हैं.
Actor ने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागते हैं. बहुत ही घटिया है. हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. प्लीज ये पागलपन बंद करो.”
दरअसल, कश्मीरा शाह की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा का नाम उनकी सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ देखे जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है.
इन्हीं अफवाहों के बीच, Actor गोविंदा Tuesday को Mumbai के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (रानी स्वर्णकार) के साथ गए थे.
यह दर्शन उन्होंने 22 सितंबर को किया था, जो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के अकेले दर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ. दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो social media पर काफी चर्चा में हैं.
हालांकि, Actress कश्मीरा शाह ने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी यह पोस्ट इसी ओर इशारा करती है.
–
एनएस/एबीएम