केरल पुलिस की बड़ी लापरवाही, शिकायत करने पर पूर्व सीएम ए. के. एंटनी को पत्नी के साथ थाने बुलाया

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर . केरल की राजधानी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ‘गलत पहचान’ के कारण Police ने केरल के पूर्व Chief Minister ए. के. एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ को अपने पति के साथ थाने आने के लिए कहा. एलिजाबेथ ने एक शिकायत ईमेल के जरिए की थी और Police ने शायद यह ध्यान ही नहीं दिया कि उनके पति कौन हैं.
ईमेल के जरिए की गई शिकायत में एलिजाबेथ ने अपना नाम स्पष्ट रूप से ‘ए.के. एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ’ बताया था. लेकिन, मामले को देख रहे अधिकारी का ध्यान शायद इस छोटी सी बात पर नहीं गया और उन्होंने Police की सामान्य प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
शिकायत की पुष्टि करते हुए अधिकारी ने एलिजाबेथ को फोन किया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अपने पति के साथ थाने आने को कहा. बाद में Police को पता चला कि जिस महिला को उन्होंने बुलाया था, वह केरल के सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में से एक, तीन बार Chief Minister रह चुके और देश के रक्षा मंत्री रहे नेता की पत्नी थीं. यह पता चलते ही, आनन-फानन में स्थिति को संभालने की कोशिशें शुरू हो गईं.
तिरुवनंतपुरम सिटी Police कमिश्नर ने मामले में दखल दिया और म्यूजियम थाना प्रभारी (एसएचओ) को निर्देश दिया कि वे एलिजाबेथ के पास जाएं और व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी मांगें. लेकिन एलिजाबेथ ने बड़प्पन दिखाते हुए अधिकारियों को दोबारा आने की जहमत नहीं उठाने दी और कहा कि उनके आने और माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है.
उन्होंने इसे अनजाने में हुई एक गलती माना और इस मामले को यहीं खत्म करने का फैसला किया.
दिलचस्प बात यह है कि उनकी शिकायत का राजनीति या किसी हाई-प्रोफाइल मामले से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने अपने घर के रेनोवेशन (मरम्मत) के काम को लेकर Police से संपर्क किया था. मरम्मत का काम करने के लिए रखे गए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एडवांस पैसे ले लिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं किया. फोन पर उससे संपर्क करने की कई कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद उन्होंने Police को ईमेल किया.
पहचान को लेकर हुई इस गलतफहमी के बाद, Police ने तुरंत कार्रवाई की. मरम्मत का काम करने वाले व्यक्ति को थाने बुलाया गया और उसे बचा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया, क्योंकि वह पहले ही एडवांस ले चुका था. इसके बाद मामला सुलझ गया.
हालांकि, Police का कहना है कि अधिकारी से ईमेल की डिटेल देखने में बस एक गलती हो गई थी, लेकिन इस घटना ने social media और Political हलकों में चर्चा छेड़ दी है.
यह एक अजीब संयोग था, एक महिला जो अपनी शिकायत लेकर Police के पास गई थी, उससे अपने पति को भी साथ लाने के लिए कहा गया. बाद में Police को पता चला कि उनके पति ए.के. एंटनी थे.
–
ओपी/एबीएम


