Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने की आयुध पूजा, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कर्नाटक की Governor डॉ. सुधा यादव ने की आयुध पूजा, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

Bengaluru, 19 अक्टूबर . आयुध पूजा और विजयादशमी के पावन अवसर पर कर्नाटक की Governor डॉ. सुधा यादव ने Monday को लोक भवन में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

लोक भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, Governor डॉ. सुधा यादव ने सबसे पहले लोक भवन स्थित अपने कार्यालय में पारंपरिक आयुध पूजा की. इसके बाद उन्होंने बैंक्वेट हॉल में आयोजित विशेष दुर्गा देवी पूजा में भाग लिया. पूजा के दौरान उन्होंने पूरे कर्नाटक राज्य और यहां के लोगों की भलाई के लिए देवी दुर्गा से आशीर्वाद मांगा.

Governor ने लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और सभी को आयुध पूजा और विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं देते हुए Governor ने कहा, “आयुध पूजा एक अनूठी भारतीय परंपरा है, जो हमारे उन औजारों, उपकरणों और साधनों के प्रति सम्मान व्यक्त करती है, जो हमारी आजीविका का आधार हैं. यह अवसर हमें अपनी हर जिम्मेदारी को ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्य की गहरी भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करे.”

विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “विजयादशमी केवल एक त्योहार नहीं है, यह एक ऐसा पावन अवसर है जो हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की याद दिलाता है. आइए, हम नकारात्मक विचारों को दूर करें और अपने जीवन में सत्य, शांति, धर्म और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को अपनाएं.”

डॉ. सुधा यादव ने आशा व्यक्त की कि कर्नाटक की समृद्ध और विविध संस्कृति और परंपराएं समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत करेंगी. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति में योगदान देने और एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण कर्नाटक के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.

अंत में Governor ने कामना करते हुए कहा, “यह विजयादशमी हर घर में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और शांति लेकर आए. सभी लोग नई उम्मीदों, आकांक्षाओं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.”

लोक भवन में आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

–

एससीएच/वीसी

Share