‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम को कलाई पर लगी थी चोट, सुनाया किस्सा

Mumbai , 4 अप्रैल . Actor साकिब सलीम ने अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘कप्तान’ में शानदार एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया है. अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 3 अप्रैल को रिलीज हुई हाई-स्टेक एक्शन थ्रिलर सीरीज सुर्खियों में छा गई है, लेकिन सीरीज की शूटिंग के दौरान साकिब सलीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

साकिब सलीम ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ‘कप्तान’ की शूटिंग के दौरान एक जबरदस्त एक्शन सीन में उन्हें चोट लग गई थी. उन्होंने कहा, “स्क्रीन पर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने में बहुत रोमांचक लगता है, लेकिन असल में इसमें जोखिम भी बहुत होते हैं.”

एक चेज सीन शूट करते समय अचानक साकिब अपनी कलाई के बल गिर पड़े. इस वजह से उनकी कलाई में चोट लग गई. साकिब ने बताया, “हरकत इतनी तेज और अचानक थी कि चोट लग गई. सेट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे, लेकिन उस पल हम पूरी तरह से सीन को शूट करने में डूबे हुए थे.”

चोट लगने के बावजूद साकिब सलीम ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने जल्द ही सेट पर वापस लौटकर शूटिंग जारी रखी. उनका कहना है कि ‘कप्तान’ में दिखाए गए एक्शन सीन बहुत रॉ और असली लगते हैं. इसलिए उन्होंने इसमें अपना सब कुछ देने का फैसला किया था.

सीरीज में साकिब सलीम Police अधिकारी समरदीप सिंह का किरदार निभा रहे हैं. यह रोल शारीरिक रूप से काफी मुश्किल और जोरदार है. मेकर्स के अनुसार, साकिब का समर्पण दिखाता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. चोट के बाद भी शूटिंग जारी रखना उनके प्रोफेशनलिज्म को दिखाता है.

सीरीज में साकिब के साथ कविता कौशिक भी अहम भूमिका में हैं. सीरीज में कविता कौशिक के किरदार का नाम डीएसपी प्रीत है, जो एक सख्त महिला Police अधिकारी होती है. Actress का कहना है कि उन्हें Police के किरदार में ढलने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा था और इसमें काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा.

‘कप्तान’ एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें एक्शन के साथ-साथ माइंड गेम्स भी हैं. साकिब सलीम के नए लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज के बाद से ही यह सीरीज लोगों की पसंदीदा बन गई है.

एमटी/वीसी

Leave a Comment