Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को नई पहचान मिली: सीएम मोहन यादव

औद्योगिक विकास के क्षेत्र में Madhya Pradesh को नई पहचान मिली: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 12 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास के चलते राज्य को नई पहचान मिली है. Bhopal के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जर्मनी के बेनेकोर प्रायवेट लिमिटेड के संयंत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Government और उद्योग जब एक साथ मिलकर काम करते हैं तो उनकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है. इसी का परिणाम है कि जर्मनी के बेनेकोर समूह के संयंत्र का अगस्त 2024 में भूमि-पूजन हुआ था और सिर्फ दो साल में उत्पादन शुरू हो गया.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य Government जो कहती है, वो करती है और समय पर करती है. इससे औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई पहचान बनी है. आज का शुभारंभ जर्मनी की तकनीक और India की लगभग सौ साल पुरानी विरासत की साझेदारी है. संयंत्र के पहले चरण में 160 करोड़ रुपए का निवेश है, 300 करोड़ रुपए सालाना कारोबार की क्षमता है, इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिलेगा. यहां माताओं-बहनों और बच्चों की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री का निर्माण होगा, यह उद्योग आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनेगा.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य Government का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक Madhya Pradesh आए. प्रदेश में औद्योगिक मित्र नीतियों के साथ-साथ भूमि के ऑनलाइन आमंत्रण और सिंगल विंडो से मंजूरियों की व्यवस्था के परिणामस्वरूप Madhya Pradesh निवेशकों की पहली पसंद बना है. अब Bhopal , मध्य India का आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है. हमारा समन्वित प्रयास है कि उद्योग युवाओं को प्रशिक्षण दें, उन्हें अपने यहां काम दें ताकि युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े.

बताया गया है कि संयंत्र में डायपर और सैनिटरी नैपकिन में उपयोग होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल तैयार किया जाएगा. अब तक यह मटेरियल बाहर से मंगाना पड़ता था, अब यह देश में ही बनेगा, यह उत्पादन आत्मनिर्भर India की दिशा में मज़बूत कदम होगा. संयंत्र पर्यावरण के अनुकूल है, इसमें बॉयलर नहीं है, पानी की बर्बादी बहुत कम होगी, संयंत्र ग्रीन बिल्डिंग मानकों के आधार पर तैयार किया गया है.

बेनेकोर की योजना तीन वर्षों में अपनी क्षमता दोगुना करने की है. आधिकारिक जानकारी बताया गया है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अधोसंरचना और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. लगभग 19 हजार एकड़ क्षेत्र में 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं. ऑनलाइन भूमि आवंटन, सिंगल विंडो सिस्टम और 30 दिन में व्यवसाय प्रारंभ करने की सुविधा से निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं सरल बनाई गई हैं. Government का प्रयास है कि निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और स्वीकृतियां समय पर मिलें तथा उद्योग शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कर सकें.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share