Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एमएलसी चुनाव में हार तय देखकर धांधली के आरोप लगा रहे हैं अखिलेश : प्रवीण खंडेलवाल

एमएलसी चुनाव में हार तय देखकर धांधली के आरोप लगा रहे हैं अखिलेश : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 22 अक्टूबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने यूपी के एमएलसी चुनाव को लेकर दावा किया है कि Samajwadi Party चुनाव हारेगी. यह बयान उस वक्त आया है, जब Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है.

New Delhi में से बातचीत में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में Government थी, तब उन्होंने क्या किया, यह इतिहास में दर्ज है. मायावती के साथ उन्होंने जो व्यवहार किया, वह भी इतिहास में दर्ज है. इसलिए अखिलेश यादव जैसे नेता, जो अब अपना जनाधार खो चुके हैं, पहले से ही आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें पता है कि एमएलसी चुनाव में उनकी हार होगी. हार की जिम्मेदारी उनके सिर पर न आए और उन पर भी राहुल गांधी की तरह असफल नेता का ठप्पा न लग जाए, इसी से बचने के लिए अखिलेश यादव इस तरह के बयान दे रहे हैं.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने नशामुक्त India अभियान के संकल्प पर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में काम किया है, उसी तरह अब नशे के कारोबार को भी समाप्त किया जाएगा. हमने पंजाब में नशे के कारोबार के दुष्परिणाम देखे हैं. इसकी वजह से वहां के युवाओं और परिवारों का जीवन किस तरह प्रभावित हुआ है और कितने परिवार उजड़ गए हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. अमित शाह ने ऐसे कुछ परिवारों से मुलाकात भी की थी. निश्चित रूप से नशे को समाप्त करना हमारी Government और पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में काम करके रहेंगे.

संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल की राहुल गांधी पर दिए बयान पर BJP MP ने कहा कि जहां तक संघ की बात है, तो उससे बड़ा राष्ट्र सेवा संगठन नहीं हो सकता है. संघ में राष्ट्रीय सेविका समिति भी है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं. India की जो संस्कृति है, महिलाओं का जो स्थान है, हम उस विचारधारा से आते हैं, महिलाओं के अपमान का कोई सवाल नहीं उठता है. राहुल गांधी ने किस तरह से महिलाओं का अपमान किया, वह किसी से छिपा नहीं है. कांग्रेस के नेताओं ने भी अपमानजनक चीजें की है, राहुल गांधी क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता होता है और कांग्रेस दुर्गति की ओर बढ़ रही है.

–

डीकेएम/वीसी

Share