इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट से हटाने की मांग, कहा- देश के विरोध में बोल रही कांग्रेस

रांची/Patna, 6 नवंबर . Jharkhand Government के मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने उन्हें कैबिनेट से तुरंत हटाने की मांग की है, तो बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनके बयान को देश विरोधी और जहरीला बताया है.
रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने से कहा, “इरफान अंसारी को तुरंत कैबिनेट से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने संविधान को बनाए रखने और देश की अखंडता की रक्षा करने की शपथ ली थी, फिर भी वे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बयान दे रहे हैं. देखिए, वे कह रहे हैं कि 40 लाख युवा तैयार हैं और राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं, और वे सेना का सामना करने के लिए भी तैयार हैं. क्या वे सेना और छात्रों के बीच टकराव पैदा करना चाहते हैं? कांग्रेस वाले भाजपा का विरोध करते-करते देश के विरोध में बोलने लगे हैं.”
Patna में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “Jharkhand Government के मंत्री इरफान अंसारी का यह देश-विरोधी और जहरीला बयान कांग्रेस की सुनियोजित अराजक और हिंसक साजिश की खुली स्वीकारोक्ति है. सत्ता परिवर्तन की बात करने वाले और India को बांग्लादेश या नेपाल बनाने वाले ऐसे देश-विरोधी बयान India जैसे देश में कभी सफल नहीं होंगे. India एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है और 1.4 अरब स्वाभिमानी नागरिकों का मजबूत देश है. यहां न बांग्लादेश का हिंसक मॉडल चलेगा, न ही किसी को विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने की इजाजत दी जाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस और इरफान अंसारी कान खोलकर सुन लें, 140 करोड़ देशवासी India से अथाह मुहब्बत करते हैं.”
बता दें कि इरफान अंसारी ने कहा था कि युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों सहित कई समूहों में केंद्र Government के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर Prime Minister इन चिंताओं का समाधान नहीं करते हैं, तो India को बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
उन्होंने दावा किया था कि करीब 40 लाख युवा फिलहाल आंदोलन कर रहे हैं या कार्रवाई के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं, जिनके बारे में अंसारी ने कहा था कि वे इन युवाओं को रोके हुए हैं.
–
वीकेयू/एएस


