Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बैडमिंटन,खेल

अहमदाबाद: 19 से 24 नवंबर के बीच ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर-2026 का होगा आयोजन

अहमदाबाद: 19 से 24 नवंबर के बीच ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2026 का होगा आयोजन

Ahmedabad: 19 से 24 नवंबर के बीच ऑल इंडिया Police बैडमिंटन क्लस्टर-2026 का होगा आयोजन

Ahmedabad, 18 नवंबर . देश के सभी Police बलों और अर्धसैनिक बलों के बीच खेल भावना, शारीरिक क्षमता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के उद्देश्य से Ahmedabad में ‘तृतीय ऑल इंडिया Police बैडमिंटन क्लस्टर-2026’ का भव्य आयोजन किया गया है. इसमें बैडमिंटन और टेबल टेनिस के खेल शामिल हैं.

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 19 नवंबर, 2026 को Ahmedabad के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में Gujarat के राज्य Police प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित होगा.

ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक ने टूर्नामेंट की रूपरेखा बताते हुए कहा कि Gujarat Police की मेजबानी में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को देशभर से अभूतपूर्व समर्थन मिला है. प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय Police बलों की कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट में देशभर से 890 पुरुष खिलाड़ी और 272 महिला खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे.

खेल के मैदान में 463 राजपत्रित अधिकारी और 699 गैर-राजपत्रित अधिकारी, पद या रैंक से ऊपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. मेजबान Gujarat के अलावा Maharashtra, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमें इन रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार हैं.

राज्य Police प्रमुख ने आगे कहा कि वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 से 24 नवंबर के दौरान होने वाला यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्यूटी की व्यस्तता के बीच Policeकर्मियों में मानसिक और शारीरिक तंदरुस्ती बनाए रखने का एक बेहतरीन माध्यम है. आगामी दिनों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से देशभर के Police बलों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना विकसित होने के साथ-साथ एक नए उत्साह का संचार होगा.

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट के तहत राज्य के Police प्रमुख ज्ञानेन्द्र सिंह मलिक स्वयं बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे.

–

पीएके

Share