अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दी जानकारी

अयोध्या, 5 नवंबर . रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. इस बार 10वां भव्य दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है. दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.
अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार के दीपोत्सव में उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन का आगमन प्रस्तावित है. इसके साथ ही Governor आनंदीबेन पटेल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ और अन्य अतिथियों के भी आने की संभावना है. विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया है.
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस बार का रोड शो बेहद भव्य होगा. इसके साथ ही राम की पैड़ी पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. राम की पैड़ी पर करीब 250 फीट चौड़ा और 50 फीट ऊंचा विशाल मंच तैयार किया गया है. इस मंच पर भव्य आयोजन देखने को मिलेगा, जो दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा.
उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों को पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है. राम कथा पार्क में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पूरे सरयू तट को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है. सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. इसी की समीक्षा के लिए कमिश्नर और डीआईजी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. जिला प्रशासन की टीम भी उनके साथ निरीक्षण में जुटी हुई है.
डीएम ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भी आयोजन होगा. अभी तक तीन देशों की रामलीला की पुष्टि हो चुकी है. संस्कृति विभाग के स्तर पर एक-दो अन्य देशों से भी बातचीत चल रही है. उम्मीद है कि कम से कम चार से पांच देशों की रामलीला अयोध्या में देखने को मिलेगी. इसके अलावा सात से आठ अन्य प्रदेशों की रामलीला का भी मंचन होगा, जिससे दीपोत्सव में विविधता और भव्यता और बढ़ जाएगी.
–
पीआईएम/वीसी


