रांची (Ranchi) . सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती चयन ट्रायल सह चैंपियनशिप 2020-21 कोविड -19 के दिशा निर्देश का पूरी तरह से पालन करते हुए आज कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र, बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी रांची (Ranchi) में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार,हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह,लोहरदगा कुश्ती सघ के अध्यक्ष महादेव उराँव, राँची कुश्ती के अनिल यादव सहित अन्य अतिथियों के द्वारा उद्घाटन कर शुरू किया गया. ईसमे पुरे झारखंड से 137 महिला/पुरुष पहलवानों भाग ले रहे हैं. ईसके आधार पर चयनित झारखंड के महिला/पुरुष पहलवानो 65वी पुरुष फ्रीस्टाइल सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2020-21 नोएडा (Noida) ( उत्तर प्रदेश) मे दिनांक 23 से 24 जनवरी 2021 मे भाग लेंगे.
वहीं 23वी महिला फ़्रीस्टाइल सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2020-21 का आयोजन दिनांक 30 से 31 जनवरी 2021 तक आगरा (Agra) (उत्तर प्रदेश) मे आयोजित हो रहा है उसमे भाग लेगे.और 65वी गीरको रोमन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2020-21 पुरुष मे गीरको के चयनित पहलवान भाग लेगे. कुश्ती प्रतियोगिता अभी चल रहा है.